कहा कि अभी कुंभ चल रहा है। राममंदिर का मुद्दा उठ रहा है। उठना भी चाहिए। इस मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है, उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। जब भी राम मंदिर बनाने को कोर्ट में केस आता है तो कांग्रेस अड़ंगा लगाती है। कहा, राहुल बाबा स्टैंड क्लियर करो। वहां राम मंदिर चाहते हो या नहीं।
उन्होंने आह्वान किया कि मित्रों उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। उत्तराखंड पर तो भाजपा का अधिकार है। चुनावों में उत्तराखंड ऐसी प्रचंड विजय दे कि विरोधियों की धड़कनें रुक जाएं। दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी भाजपा के पास है। जब भी इतिहास लिखा जाएगा तब गौरव से प्रधानमंत्री का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। त्रिवेंद्र सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जब कार्यकर्ता को सिर झुकाना पड़े। इसलिए सीना चौड़ा कर जनता के पास जाइए। इसके बाद भारत माता की जय के साथ अमित शाह ने संबोधन समाप्त किया।
मंच पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के प्रभारी थावर चंद गहलौत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मौजूद रहे। अमित शाह के पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन में देहरादून, हरिद्वार और टिहरी लोकसभा क्षेत्र के बूथ इकाइयों के अध्यक्षों, बूथ पालकों और बूथ लेवल सहायक दो जुटे। वहीं अमित शाह के कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एस्लेहॉल चौक पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सम्मेलन के दौरान शाह ने करीब 30 मिनट पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। शाह का यह संबोधन ठीक ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्र की मोदी सरकार ने अपने आम बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं की हैं। इस दौरान शाह ने कार्यकर्ताओं में खासा जोश भरा।
फिर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद शाह दोनों लोकसभाओं के चुनिंदा नेताओं के साथ अलग से बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के अलावा लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विस्तारक और मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों लोकसभाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाया। इस बैठक के बाद शाह अमरोहा के लिए रवाना हो गए।