बारिश के बीच ही प्रधानमंत्री माेदी ध्यान गुफा की ओर रवाना हुए। वह यहां ध्यान लगाएंगे। बताया जा रहा है कि इस गुफा में पीएम मोदी 20 घंटे तक रहेंगे। मोदी केदारनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर बैठक की। इसके बाद वह केदारघाटी में मौजूद ध्यान गुफा में जाएंगे। इसके लिए गुफा में उनका सामान पहुंचाया जा रहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम के प्रति असीम आस्था रखते हैं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही गरुड़चट्टी में साधना की थी। केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल है। वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करते रहते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद केदारनाथ में उनकी यह चौथी यात्रा है। पूजा के बाद पीएम मोदी धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। जिसके बाद वह ध्यान गुफा में जाएंगे और आज रात वहीं प्रवास करेंगे।
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ धाम में आज सुबह 8 बजे से आम भक्तों के लिए दर्शन बंद कर दिए गए। मंदिर परिसर में एसपीजी तैनात है। मंदिर के चारों ओर लाल कारपेट बिछाई गई है। वहीं केदारनाथ धाम में हल्के बादल छाए हुए हैं।