फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live T20 मैच का मजा लेना है तो यहां मिलेंगे टिकट, देर की तो निकल जाएगा मौका

Fri, 01 Jun 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
t20
विज्ञापन

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन जून से होने वाली तीन टी-20 मैचों की सिरीज के लिए ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। आईएलएफएस कंपनी स्टेडियम के एक नंबर गेट पर काउंटर खोलेगी। अभी केवल तीन जून को होने वाले पहले टी-20 मैच के ही टिकट बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


मैच के लिए बुक माय शो एप के जरिये ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन टिकट भी दिए जाएंगे। टिकटों की बिक्री स्टेडियम का संचालन करने वाली कंपनी आईएलएफएस करेगी। इसके तहत शुक्रवार से स्टेडियम के एक नंबर गेट पर टिकट काउंटर खोला जाएगा। आईएलएफएस के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि अभी केवल तीन जून को होने वाले पहले मैच के ही टिकट दिए जाएंगे। काउंटर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुलेगा।

ऑनलाइन कोड दिखाकर मिलेगा टिकट
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को भी काउंटर से टिकट लेना होगा। खेल प्रेमी को मैच शुरू होने से करीब तीन घंटे पहले काउंटर पर पहुंचना होगा। काउंटर पर अपना ऑनलाइन कोड दिखाकर टिकट प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन


देश में मैच के प्रसारण पर संशय
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन जून से शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों के देश में होने वाले प्रसारण पर संशय है। सूत्रों के मुताबिक अभी मैच का सीधा प्रसारण अफगानिस्तान के जियो टीवी पर होने की बात चल रही है। भारत में मैच के प्रसारण को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

राशिद और तमीम के आज पहुंचने की संभावना

- फोटो : amar ujala
दून इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन जून से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर अभ्यास किया। उत्तराखंड के स्थानीय खिलाड़ियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अभ्यास कराया। इसके पहले सुबह बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने इंदिरा नगर स्थित एक जिम में भी पसीना बहाया।

अफगानिस्तान के खिलाड़ी दोपहर में मैदान पर पहुंचे थे। खिलाड़ियों ने तीन घंटे नेट पर पसीना बहाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया। बांग्लादेश के खिलाड़ी शाम के समय मैदान पर पहुंचे। अभ्यास में स्थानीय खिलाड़ी आदित्य सेठी, रोहित डंगवाल, प्रमोद, प्रदीप चमोली आदि ने सहयोग किया। इसके बाद बांग्लादेश की टीम रायपुर स्टेडियम से नंदा की चौकी स्थित रिजेंटा होटल के लिए रवाना हो गई।

राशिद और तमीम के आज पहुंचने की संभावना
अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान के शुक्रवार रात पहुंचने की संभावना है। वह 31 को इंग्लैंड स्थित लॉडर्स के मैदान में आईसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के चलते टीम के साथ नहीं जुड़ सके थे। वहीं, बांग्लादेश के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल के भी शुक्रवार देर रात पहुंचे की उम्मीद है।

दून पहुंचे कप्तान शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन बृहस्पतिवार की शाम देहरादून पहुंच गए। शाकिब जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे स्टेडियम पहुंचे। जहां शाकिब ने मैदान का निरीक्षण किया और दून की तारीफ की। इसके अलावा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। शाम को शाकिब टीम के साथ नंदा की चौकी स्थित होटल रिजेंटा चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें