फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल; सोशल मीडिया बनी वजह, पति और दो बच्चों को 11 साल पहले आई थी छोड़कर

Sat, 13 Sep 2025 05:48 PM IST
रेनू सकलानी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग में  जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। मुकेश पुजारी पिछले करीब 11 साल से शिवलोक कॉलोनी में रहने वाली पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पिंकी स्थानीय स्तर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों की आठ साल की एक बेटी भी है। मुकेश की पहली शादी भी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं, जो अलग रहते हैं।
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 साल पहले पिंकी जिस मुकेश के लिए अपने दो बच्चे और पति को छोड़कर आई थी, उसी ने किसी और से संबंध होने के शक में उसकी जान ले ली। पहले पति से दो बच्चे होने के बावजूद उसने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया था। दोनों बच्चे पिता के पास ही रहते हैं। इसके बाद पिंकी आरोपी मुकेश पुजारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं।

विज्ञापन


वैसे तो 11 साल से सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन किसी अन्य युवक से बातचीत करना मुकेश का नागवार गुजरने लगा। सोशल मीडिया पर भी उसकी ज्यादा सक्रियता और रील बनाना उसे पसंद नहीं था। यहीं से शक और विवाद बढ़ता चला गया और पिंकी की हत्या पर आकर सब खत्म हो गया।
 


 

मुकेश ने खुलवाया था ब्यूटी पाॅर्लर
मुकेश पुजारी की पत्नी और दो जवान बेटे हैं। उसका परिवार मेला अस्पताल के पीछे बने सरकारी आवास में रहता है। मुकेश जिला अस्पताल में एंबुलेंस चलाने के साथ ही कई अफसरों के वाहन भी चलाता था। वह 11 साल से पिंकी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। अपने परिवार के साथ भी रहता था। पिंकी भभूतावाला बाग में मकान लेकर रह रही थी और कुछ ही दूरी पर मुकेश ने उसे ब्यूटी पाॅर्लर खुलवाया हुआ था।

पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी। वह आए दिन रील बनाकर पोस्ट करती थी। लोगों का कहना है कि मुकेश को यह पसंद नहीं था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से मुकेश को शक था कि पिंकी किसी और युवक से भी संपर्क में है।

 
विज्ञापन

कहासुनी हुई और बात बढ़ने लगी

घटना वाली रात करीब एक बजे मुकेश ने पिंकी को फोन कर बाहर बुलाया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ने लगी। पिंकी और मुकेश के बीच पिछले कुछ समय से संबंधों में खटास आ गई थी। सोशल मीडिया पर पिंकी की सक्रियता, दोस्तों से मेलजोल मुकेश को अखरता था। यही नाराजगी आखिरकार खून में बदल गई।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चार दिसंबर 2008 तक के संविदाकर्मियों का हो सकता है नियमितीकरण, नई नियमावली को लेकर हुई बैठक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें