फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live-In Partner: बेटे की देखभाल के लिए उठाया शिक्षक का कदम पड़ा भारी, सड़क पर ले आई महिला की हरकत

Thu, 15 Dec 2022 12:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शिक्षक की शादी 2004 में हुई, 2012 में एक बेटा जन्मा। पीड़ित का 2018 में जयपुर से जोधपुर ट्रांसफर हो गया। पत्नी वहां नहीं गई और बेटे को छोड़कर अलग हो गई। पत्नी से अलग होने के बाद शिक्षक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिवइन में रहने वाली महिला ने अपने पार्टनर शिक्षक को अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि महिला ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया और अब एक करोड़ रुपये मांग रही है। शिक्षक की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि एक शिक्षक ने शिकायत की है। उनकी शादी 2004 में हुई, 2012 में एक बेटा जन्मा। पीड़ित का 2018 में जयपुर से जोधपुर ट्रांसफर हो गया। पत्नी वहां नहीं गई और बेटे को छोड़कर अलग हो गई। पीड़ित को बेटे की देखभाल के लिए एक लिवइन पार्टनर की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई।

आरोप है कि इस दौरान भव्या मौर्य निवासी राजस्थान ने संपर्क किया। उसने खुद के पति से अलग होने की बात कही। आरोप है कि वह पीड़ित के साथ रहने लगी। दोनों दून स्थित फ्लैट में रहे। यहां निजी पलों का वीडियो भव्या ने बनाया और 2021 से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट से निकालकर कब्जा कर लिया
आरोप है कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर उसे फ्लैट से निकालकर कब्जा कर लिया। इसके बाद एक करोड़ रुपये मांगे और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान पीड़ित पुलिस के पास गए, लेकिन केस दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: DGP के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, पुलिस की हलचल के बाद की डिलीट, जांच के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें