फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब के गोदाम में छापा मारा विदेशी शराब की 16 पेटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में एक गोदाम से विदेशी शराब बरामद की है। बरामद की गई इस शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित शिप्रा विहार में एक फ्लैट में शराब का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम में छापेमारी की। मौके से अवैध इम्पोर्टेड शराब की 16 पेटी बरामद हुई। इसमें 181 शराब की बोतल थी। बरामद की गई इस शराब की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। वहीं इसमें कुछ बोतल हरियाणा मार्का की भी बरामद की गई है। पुलिस ने फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में कुछ नाम भी प्रकाश में आए है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि यह फ्लैट बार संचालक पुलकित का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें