फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घात लगाकर बैठी बाघिन ने मजदूर को बनाया निवाला, झाड़ियों से क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Sun, 04 Nov 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
बाघिन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला रेंज में सड़क की मरम्मत के बाद चौकी में लौट रहे मजदूरों की टीम पर बाघिन ने हमला कर दिया। एक मजदूर को बाघिन खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगी तो वनरक्षक ने चार राउंड फायरिंग कर बाघिन को खदेड़ दिया। मजदूर को सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यूपी के जिला बिजनौर तहसील धामपुर के गांव छजमलवाला कल्लूवाला निवासी पंकज कुमार (20) पुत्र भोपाल सिंह मजदूरी करता था। पांच अक्तूबर को वह सोनू,  हुकुम सिंह, कल्याण सिंह और राजू के साथ ढिकाला रेंज के पूर्वी बीट में मजदूरी के लिए आया था।

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे 15 मजदूर सड़क मरम्मत के बाद वन चौकी लौट रहे थे। कमलपट्टा रोड चूहापानी बटिया के पास बाघिन ने सबसे पीछे चल रहे बिजनौर निवासी पंकज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बाघिन ने पंकज के सिर, गले पर गहरे घाव कर दिए। रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने बताया कि मजदूरों के शोर मचाने पर वनरक्षक संदीप कांबोज ने चार राउंड हवाई फायरिंग की। इस पर बाघिन मजदूर को छोड़कर झाड़ियों में चली गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार में कोहराम

साथी मजदूर को विभागीय गाड़ी से सरकारी अस्पताल ला रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीटीआर के वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि पंकज के परिजनों को सूचना दे दी है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

जसपुर के ग्राम रामनगर वन निवासी ठेकेदार जयपाल सिंह ने बताया कि पिछले माह से सभी मजदूर ढिकाला रेंज में काम कर रहे थे। अब काम समाप्त हो चुका था। रविवार सुबह सभी मजदूर बिजनौर घर जाने वाले थे। पंकज परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में मां संतोष समेत दो छोटे भाई पुष्पेंद्र और रोहित हैं। ब्यूरो
दिवाली मनाने के लिए बिजनौर जाना था

काम पूरा होने के बाद अब सभी मजदूर दिवाली मनाने के लिए घर बिजनौर जा रहे थे, लेकिन पंकज की मौत से दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बाघिन के हमले में पंकज की मौत से दो छोटे भाइयों और मां का सहारा छिन गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें