फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पुल पर फेल हुआ लिंक एक्सप्रेस का इंजन, दोनों तरफ से रोकी गई आवाजाही

Sun, 16 Feb 2020 11:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दोनों तरफ से रोकी गई आवाजाही, दूसरे इंजन से देहरादून लाई गई ट्रेन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज (इलाहाबाद) से आने वाली लिंक एक्सप्रेस का इंजन देहरादून में दीपनगर पुल के पास फेल हो गया। पुल के बीचोंबीच ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट की सूचना पर कंट्रोल रूम ने अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। देहरादून से दूसरा इंजन भेजकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लिंक एक्सप्रेस को लाया जा सका।

विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेस का देहरादून पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे है। शनिवार को लिंक एक्सप्रेस पहले ही लगभग तीन घंटे देरी से चल रही थी। अपराह्न 4:15 बजे दीपनगर पुल पर लिंक एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

शताब्दी और नैनी जनशताब्दी हुई देरी से रवाना

यात्री स्टेशन से पहले ही ट्रेन के अचानक रुकने के बारे में एक-दूसरे से जानकारी जुटाने लगे। बाद में सही बात पता चलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। इस दौरान दीपनगर के आसपास रहने वाली कई यात्री वहीं उतर गए। लिंक  एक्सप्रेस को नए इंजन से जोड़ने में लगभग एक घंटे का समय लगा। यह ट्रेन शाम करीब 5:15 बजे देहरादून पहुंची।

लिंक एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से शताब्दी एक्सप्रेस और दून नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को रवाना करने में देरी हुई। नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट और काठगोदाम जाने वाली दून नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को 1.45 घंटे देरी से भेजी गई।

इसके चलते इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से यह परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें