फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बिजली लाइन ठीक करते समय बुरी तरह झुलसा लाइनमैन, तारों पर झूलता देख लोगों ने बचाई जान

Wed, 26 Apr 2023 01:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।

सार

इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल बाल बची।
विज्ञापन
लाइनमैन झुलसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा निवासी राकेश राय विद्युत विभाग में ठेकेदार प्रणाली के अंतर्गत लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को राकेश घर से काम के लिए निकले थे। उनके साथी विपिन ने बताया कि लाइनों से जंपर हटाने के लिए करीब 11:30 बजे शटडाउन लिया गया था। आंवला चौकी के पास स्थित एक बिजली पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक किया जा रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल बाल बची।

ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के एमएसडब्ल्यू पद पर कार्यरत विजय हेडिया ने घायल राकेश को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। राकेश के घुटने और सीने से ऊपर के शरीर में चोट आई है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ झुलस गया है। चिकित्सक एक से डेढ़ घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें