फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पलटन बाजार की तरह संवरने लगे शहर के अन्य बाजार, एमडीडीए 111 किमी लंबे मार्गों का करा रहा सौंदर्यीकरण

Thu, 16 Nov 2023 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ग्बोलबल इन्वेस्टर समिट के लिए दून को सजाने का काम शुरू हो चुका है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के कई बाजारों खासकर निरंजनपुर मंडी, शिमला बाईपास, चकराता रोड, सर्वे रोड को पलटन बाजार की तरह फसाड योजना में शामिल कर सजा रहा है।
विज्ञापन
देहरादून पलटन बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलटन बाजार की तरह शहर के कई अन्य बाजार अब एक ही रंग में रंगे हुए नजर आएंगे। निवेशक सम्मेलन से पहले शहर का बड़ा हिस्सा एक समान दिखेगा। इसी क्रम में पलटन बाजार की तर्ज पर शिमला बाईपास से निरंजनपुर मंडी तक के क्षेत्र को भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ग्बोलबल इन्वेस्टर समिट के लिए दून को सजाने का काम शुरू हो चुका है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के कई बाजारों खासकर निरंजनपुर मंडी, शिमला बाईपास, चकराता रोड, सर्वे रोड को पलटन बाजार की तरह फसाड योजना में शामिल कर सजा रहा है। इसमें दुकानों के आगे लगे बोर्ड एक ही रंग में रंगे जा रहे हैं। दुकानों की दीवारों पर पेंटिग्स की जा रही हैं।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि शहर के कुल 111 किमी. लंबे मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण ने 78 करोड़ का बजट निर्धारित करते हुए चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण कार्य को गति दे दी है। दीवारों पर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की कलाकृतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


Tunnel Collapse: हिमालय क्षेत्र में सुरंग निर्माण और तरीकों पर उठे सवाल, जानें क्या बोले पर्यावरणविद

केंद्रीय प्रतिष्ठानों को मिलेगा नया स्वरूपI
सौंदर्यीकरण कार्य के अलावा शहर में पौधरोपण भी तेज किया गया है। शहर के मुख्य प्रतिष्ठानों सर्वे ऑफ इंडिया, डीआरडीओ, दून स्कूल, आदि की दीवारों को पहाड़ी अंदाजा में सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


एकरूपता पलटन बाजार की नई पहचानI
राजधानी में सबसे पहले पलटन बाजार को ही एक जैसा करने की कवायद शुरू की गई थी। पलटन बाजार में अब सभी दुकानें एकरूपता के कारण आकर्षक दिखती हैं। पलटन बाजार के सौन्दर्यीकरण कार्य में सड़कें और फुटपाथ के साथ-साथ दुकानों के अग्रभाग का मॉर्डनाइजेशन शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें