- सुबह आसमान पर बादल छाने के बाद पछवादून व जौनसार बावर में हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई/चकराता। पछवादून व जौनसार बावर में बृहस्पतिवार सुबह सूरज निकलने के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग 11 बजे तक क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश के बाद वातावरण में ठंडक बढ़ गई। हालांकि इसके बाद बाद आसमान साफ हो गया।
पछवादून के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई के अलावा जौनसार बावर के कालसी, साहिया, चकराता व त्यूणी में रिमझिम बारिश ने मौसम को कड़क बना दिया। सुबह लगभग छह बजे आसमान बादलों से ढक गया और कुछ ही देर बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई। इसके पश्चात 11 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों से लेकर सरकारी कर्मचारियों व दैनिक आवाजाही करने वालों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरकर 20 डिग्री व चकराता में 11 डिग्री तक पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग से मिल रही सूचनाओं के आधार पर अगले चौबीस घंटों में साफ रहने की उम्मीद है।