फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान: पहाड़ में बूंदाबांदी देगी राहत, मैदान में पारा बढ़ाएगा गर्मी 

Thu, 04 Apr 2019 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, ज्यादातर मैदानी इलाकों में तेज धूप खिली रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


विभागीय बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होगी। छह से 10 अप्रैल के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री तक अधिक रह सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह और सात अप्रैल को भी पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। 

हालांकि तेज बारिश के आसार नहीं हैं। फिलहाल पूरे मैदानी और अधिकांश पहाड़ी इलाकों में तापमान बढ़ने के ही आसार हैं। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में आज एक से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें