फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित रूप से जलाएं अलाव, निराश्रितों को बांटें कंबल : मुन्ना सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठक के बाद अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन


- नगर पालिका की आय बढ़ाने और संसाधन जुटाने की कार्ययोजना की भी ली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासगनर। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नियमित रूप से शहर में अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रितों को कंबल बांटने की भी व्यवस्था की जाए। विधायक ने नगर पालिका की आय बढ़ाने और संसाधन जुटाने संबंधी कार्ययोजना की जानकारी ली। उसके बाद विधायक ने विकासनगर और हरबर्टपुर शहर का भ्रमण कर अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था को देखा।
अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि शहर में सात स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। 15 बेड का रैन बसेरा तैयार कर दिया गया है। रैन बसेरे में कंबल और गद्दे दोनों की व्यवस्था है। विधायक ने कहा कि निराश्रितों को कंबल बांटने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नगर पालिका की आय बढ़ाने और संसाधन जुटाने की कार्ययोजना की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के पहले तल पर व्यवसायिक उपयोग के लिए वातानुकूलित, स्टेज और साउंड सिस्टम युक्त हॉल बनाया गया है। विधायक ने कहा हॉल का प्रयोग टाउनहाल के रूप में किया जाए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित जेई आवास के स्थान पर पार्किंग की सुविधा युक्त दो व्यवसायिक हाल, एनफिल्ड स्कूल के पास रैन बसेरे के ऊपर एक अतिथि गृह, 28 फिटा रोड पर दो व्यवसायिक हाल और एक लाइब्रेरी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विधायक ने वेंडिंग जोन के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चर्च रोड और सैयद रोड पर वेंडिंग जोन बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। संसाधन जुटाने की जानकारी पर अधिशासी अधिकारी ने विधायक को बताया कि नगर पालिका ने दो कार्यालय वाहनों, नाला सफाई के लिए एक छोटी जेसीबी और एक स्ट्रीट लाइट मरम्मत लिफ्ट वाहन की खरीद की है। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज ठाकुर, रोशन नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें