अजबपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा प्रवचन से पूर्व नृत्य करते कलाकार
सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से अजबपुर कलां स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के सातवें दिन शनिवार को कथावाचक सुभाष चमोली ने शिव पार्वती विवाह का वृत्तांत सुनाया। कहा कि विवाह पवित्र संस्कार है, लेकिन आधुनिक समय में मनुष्य संस्कारों से दूर भाग रहा है। जैसे प्राण के बिना शरीर बेकार होता है, वैसे ही संस्कारों के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं होता।
इस अवसर पर परिसर में भव्य झांकी निकाली गई। हर हर महादेव के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर पंचम बिष्ट, पीएस चौहान, मूर्तिराम, गजेंद्र भंडारी, सोहन रोतेला, विजय सिंह बिष्ट, बसंत सिंह, कुंदन सिंह राणा, पीएल चमोली आदि मौजूद रहे।
पशुपतिनाथ एन्क्लेव जनकल्याण समिति की ओर से नेहरूग्राम स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में पंडित मनीषाचार्य ने महादेव की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव की आराधना से पापों से मुक्ति मिलती है। शिवभक्ति से मनुष्य काम, क्रोध, लोभ, अहंकार के बंधन से छूट जाता है। जिससे मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा में मंजू थापा, सरिता थापा, ममता थापा, रश्मि थापा, शकुन क्षेत्री, आशा सुंद्रियाल, कांता समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।