फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में 12वीं के एक छात्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता दीनदयाल बिष्ट ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




रेसकोर्स स्थित एसजीआरआर स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला अर्णव बिष्ट 14 मई 2026 को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब 12:45 बजे पुलिस लाइन (रेसकोर्स) के सामने समर वाल्मीकि और उसके अन्य साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं। बताया गया है कि आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें