फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से दो घंटे बंद रही जौनसार बावर की लाइफ लाइन

विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास मलबा आने से सड़क किनारे लगी वाहनों की कतार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
तेज बारिश के बीच मंगलवार को कालसी-चकराता और हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे दोनों ही सड़कों पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सुबह आठ बजे से 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। लोगों को वाहन में बैठ सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। साथ ही फसलों से लदे कई छोटे और बड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे। सड़क खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी पहाड़ी से बोल्डर पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इसके चलते सड़क पर यातायात दिनभर रुक रुककर आगे बढ़ता रहा।
वहीं, हरिपुर-कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। यह सड़क 40 से अधिक गांव की आबादी को सीधे विकासनगर बाजार से जोड़ती है। इस सड़क पर भी सुबह आठ से 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। मलबे की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि पांच-पांच जेसीबी को सड़क खोलने के काम में लगाना पड़ा। वहीं, हईया-अलसी-सकनी, शंभू की चौकी-दधोऊ-पंजिया-बनसार, सकनी-पंजिया, सकनी-ककाड़ी मोटर मार्ग पर भी मलबा आया। जिसे ग्रामीणों ने बेलचा और फावड़े की मदद से हटा यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया की मानसून को देखते हुए भूस्खलन जोन में नियमित जेसीबी तैनात की गई है। ताकि, त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को खोला जा सके।

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास मलबा आने से सड़क किनारे लगी वाहनों की कतार।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें