फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटा. लेफ्टिनेंट जनरल ओपी कौशिक का दिल्ली में निधन, भारत-पाक युद्ध में निभाया था अहम रोल

Mon, 02 Dec 2019 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नई दिल्ली स्थित सेना के बराड़ स्क्वायर में  किया जाएगा अंतिम संस्कार
  • 1962 भारत-चीन और 1965, 71, 99 भारत-पाक युद्ध में निभायी थी अहम भूमिका
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ओपी कौशिक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965, 1971 और 1999 के भारत-पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल ओपी कौशिक का शनिवार को नई दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में निधन हो गया। नई दिल्ली स्थित सेना के बराड़ स्क्वायर में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल कौशिक राजपूताना रायफल्स के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें आरआर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मूलत: हरियाणा के झज्जर निवासी लेफ्टिनेंट जनरल कौशिक पिछले चार दशक से राजधानी की विजय कॉलोनी में रह रहेे थे।

भारतीय सैन्य अकादमी से 1959 में पासआउट जनरल कौशिक ने सेना में 37 वर्ष तक सेवाएं दीं। बतौर सेनाधिकारी उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से निपटने, मिजोरम और नागालैंड की समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं ब्रिटिश इंफैंट्री स्कूल में चार साल तक देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही उन्होंने लंदन में भारतीय उच्चायोग में सहायक सैन्य सलाहकार का पदभार भी संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिले ये सम्मान

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि जांबाज सेनाधिकारी स्वर्गीय कौशिक के बेटे आकाश कौशिक सेना में ब्रिगेडियर हैं। जबकि, उनका पोता भी सेनाधिकारी है। वहीं बेटी याशिका कौशिक नई दिल्ली स्थित एक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। जनरल कौशिक ने हाल ही में अपना 81वां जन्मदिन मनाया था।

पढ़ने-लिखने का था जबरदस्त शौक

परिजनों और उनकी देखभाल करने वाले लोगों ने बताया कि जनरल कौशिक को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। उम्रदराज होने के बावजूद वह सुबह उठकर कई समाचार पत्र पढ़ते थे। पढ़ाई का उन्हें इस कदर शौक था कि घर के एक कमरे को उन्होंने पुस्तकालय में तब्दील कर दिया था, जिसमें सेना के अलावा कई विषयों से जुड़ी किताबें रखी हैं।

उपनल अधिकारियों, कर्मचारियों ने जताया दुख

जनरल कौशिक के निधन पर उपनल अधिकारियों, कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया है। जनरल कौशिक उपनल के वरिष्ठ निदेशक थे। उपनल के प्रबंधन निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा ने भी दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें