फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी कर्मचारी ने लगाई फांसी, अंतिम इच्छा जानकर आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम

Wed, 05 Apr 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची से छुट्टी पर आए एलआईसी कर्मचारी ने बुधवार तड़के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


छोड़े गए सुसाइड नोट में खुदकुशी का कोई कारण तो नहीं बताया है, लेकिन अपनी अंतिम इच्छा जरूर बता दी है।

एटीएम से रकम निकालकर क्रियाकर्म करने और रांची की संपत्ति से भांजी की शादी कराने की बात कही है। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

नेहरू कालोनी के हरिपुर नवादा निवासी सचिन क्षेत्री (32) झारखंड के रांची में एलआईसी में काम करता था।
विज्ञापन

किसी से गिला-शिकवा नहीं

क्षेत्री 12 मार्च को छुट्टी पर घर आया था। बुधवार तड़के चार बजे के करीब सचिन ने बाथरूम के रोशनदान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

सुबह के समय सचिन बिस्तर से गायब मिला तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच बाथरूम के रोशनदान में उसका शव लटका मिला।

सचिन के इस कदम से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को नीचे उतार दिया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि मृतक का विवाह छह माह पहले हुआ था।

सचिन की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुदकुशी का का कोई कारण नहीं बताया है। लिखा है कि वह स्वेच्छा से यह कदम उठा रहा है, उसे किसी से गिला-शिकवा नहीं है। यह भी कहा है कि वह अगले जन्म में फिर अपनी मां को बेटा बनकर जीना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें