प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के बयान से लंबे समय से सरकार में दायित्व की घोषणा का इंतज़ार भाजपा नेताओं की ख्वाहिशों पर पानी फिर गया है।
भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि निकाय चुनाव तक दायित्व नहीं बटेंगे। निकाय चुनाव के बाद दायित्व तय होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार का पूरा फोकस निकाय चुनाव पर है। पार्टी कभी भी चुनाव के लिए तैयार है।
वहीं शुक्रवार को उत्तराखंड में भाजपा का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में जनसंघ और भाजपा की यात्रा का जिक्र किया। बोले लंबे संघर्ष के बाद आज पार्टी यहां तक पहुंची। वहीं भट्ट स्थापना दिवस पर नेहरू और इंदिरा को कोसने से नहीं चूके। बोले इंदिरा ने देश में आपातकाल लगाया था और जनसंघ के लोगों को यातनाएं दी थी।