फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कन्हैयालाल डंडरियाल की जयंती पर काव्यांजलि व कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाली भाषा के सुप्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल डंडरियाल की 90वीं जयंती पर चिट्ठी-पत्री, मेरू मुलुक और दिशा-ध्याणी संस्था ने बालावाला, देहरादून में काव्यांजलि कार्यक्रम व गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया। प्रथम चरण में महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल के कृतित्व व व्यक्ति पर चर्चा हुई। उनके गढ़वाली साहित्य में दिए गए योगदान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। द्वितीय चरण में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और मुख्य अतिथि पद्मश्री से अलंकृत व ''''मैती'''' आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत ने की। इसके उपरांत गढ़वाली के वरिष्ठ कवि देवेंद्र प्रसाद जोशी ने डंडरियाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अपने साहित्य व संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलेगी। अभिनेत्री सुमन गौड़ ने भी डंडरियाल की कविता- ''''नैली-पाली की सार्यूं मा..'''' का वाचन किया। इसी क्रम में अनिल सिंह नेगी ने भी डंडरियाल की अंज्वाळ कविता संग्रह में छपी रचना ''''फुलमुंड्या'''' की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक कवींद्र इष्टवाल ने भी अपने विचार रखे। इस आयोजन में रमाकांत बेंजवाल, कुलानंद घनसाला, रमेश बडोला, डॉ. अनूप वीरेंद्र कठैत, बलबीर सिंह राणा, आकृति मुंडेपी, रक्षा बौड़ाई आदि साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें