फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ हम सब वृक्ष लगाएं, पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों संस्थानों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृक्षारोपण व हवन यज्ञ करने के साथ ही जहां लोगों ने वृक्षारोपण का संकल्प लिया, वही कई संस्थानों की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी ओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र, स्मार्ट इको क्लब, नौला फाउंडेशन और लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गय। यूसर्क के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि\"\" पर्यावरण संरक्षण में मेरा योगदान\"\" विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 13 जिलों के 8000 मेधावी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.। इस मौके पर निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में पर्यावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है इसके लिए पूरी दुनिया को सचेत होना होगा। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कदम नही उठाये गए तो आने वाले समय में कई गंभीर संकटों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं ने स्लोगन और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्मार्ट इको क्लब प्रयोजना के राज्य समन्यवक डॉ राजेंद्र सिंह राणा , जमुना प्रसाद तिवारी, दीपचंद जोशी, राजेंद्र थपलियाल, रवि बुगाटी, पवन शर्मा, अजय कुमार शर्मा , आशा बिष्ट, महेंद्र सिंह राणा, दया कृष्ण बेरी, गजेंद्र प्रसाद, चंद्रपाल, मनीष राणा, नरेंद्र सिंह रौतेला, गणेश राणा समेत तमाम लोगों ने हिस्सा लिया --- - --------------- हमारी सनातन परंपरा में ही पर्यावरण संरक्षण और म शांति की कामना विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अगापे संस्था की ओर से राजपुर की सुमनपूरी बस्ती में रिस्पना नदी के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में मंगलाचरण में सबसे पहले प्रकृति और पर्यावरण की ही आराधना और शांति की कामना है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मांड में अंतरिक्ष, वायु औषधियों और वनस्पतियों में शांति की कामना इसीलिए की क्योंकि इन सब के अस्तित्व से ही इंसान का जीवन सुरक्षित है। पर्यावरण को शुद्ध व संरक्षित रखने से मनुष्य और प्राणियों का जीवन सुरक्षित रहेगा । कोरोना संकट काल में इंसान के साथ अपने द्वारा किए गए अन्याय और प्रकृति दोहन के दुष्परिणाम देख रहा हैम वक्ताओं ने कहा कि अगर पर्यावरण अशुद्ध होगा तो इंसान की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी। इसलिए पर्यावरण को शुद्ध रखने की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है । कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद उर्मिला थापा, अगापे संस्था के अध्यक्ष विक्रम भंडारी, भूपेंद्र नेगी, देवेंद्र सिंह , बन्नी शर्मा, विनोद कुमार, जवाहर तिवारी व मुकेश समेत कई उपस्थित थे ------------- डीएवी कालेज में अध्यापकों छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएवी पीजी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने अशोक, गुलमोहर, नीम, आम, आंवला समेत 15 प्रजातियों के पौधे लगाए । कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर अतुल सिंह, महाविद्यालय स्वच्छता एवं हरित समिति के संयोजक डॉ प्रशांत सिंह , मनीष बागड़ी , सूरत सिंह खत्री, राहुल कोहली , दीपक, त्रिलोक रावत समेत कई उपस्थित थे । कोरोना संकट के चलते कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें