फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कोर्ट के आदेशों का पालन न कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। एनआरआई की जमीन पर कब्जे के मामले में अब जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाले ने पुलिस पर आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत करता ने अब फिर डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार को शिकायत की है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस जानबूझकर दूसरे पक्ष का साथ देकर कोर्ट के आदेशों को नहीं मान रही है। मामला एनआरआई आशीष भार्गव सहस्त्रधारा रोड स्थित भूमि का है। यह जमीन उनके परिवार ने 1965 मेखरीदी थी। इसकी पावर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने रेसकोर्स निवासी प्रवीण गोयल को की हुई है। प्रवीण गोयल का कहना है कि इस जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसकी उन्होंने एक फर्जी बैनामा भी कराया हुआ है। इस मामले में कोर्ट से उन्हें स्टे भी हासिल है। प्रवीण गोयल के अनुसार बावजूद स्टे के दूसरे पक्ष के लोग आयेदिन यहां पर तोड़ फोड़ जैसी गतिविधि करते रहते हैं। इसकी शिकायत जब रायपुर पुलिस को की गई तो उन्होंने इस पर कोई कर्र्यवाई नहीं की। वर्तमान में इस जमीन से संबंधित एक शिकायत की जांच सीओ नेहरू कॉलोनी कर रहीं हैं। अब प्रवीण गोयल ने रायपुर पुलिस पर पक्षपात करने और कोर्ट के आदेश ना मानने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें