वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में गुलदार की दहशत बढ़ने के कारण एफआरआई परिसर को पांच दिनों के लिए बंद किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पिछले एक सप्ताह से एफआरआई में लगातार गुलदार दिख रहा है। परिसर में उसके शिकार के अवशेष भी मिल चुका है।