फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 गुलदारों की मौत मामला, वन दारोगा पर गिरी गाज

Sat, 30 Jan 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी क्षेत्र स्थित थलीसैण के जंगलों में सात गुलदारों को मौत के घाट उतारने के बाद उनकी खालों और हड्डियों की तस्करी के मामले में वन विभाग के त्रिपालीसैण के वन दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने थलीसैण और पाबौ ब्लाक के छह लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन


गढ़वाल वन प्रभाग के थलीसैण क्षेत्र के जंगलों में हुए गुलदारों को मारने और खालों को बेचने के मामले में वन विभाग काफी किरकिरी झेल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ रमेश चंद्र ने त्रिपालीसैण क्षेत्र के वन दारोगा कैलाश काला को निलंबित कर दिया है।

खाल और हड्डी तस्करी का मामला
डीएफओ ने बताया कि गुलदारों को मौत के घाट उतारकर उनकी खाल और हड्डी की तस्करी का मामला त्रिपालीसैण क्षेत्र के जंगलों में होने की बात सामने आई है।

क्षेत्र के जंगलों में इतना बड़ा मामला होने के बाद भी त्रिपालीसैण के वन दारोगा 26 जनवरी से नदारद हैं। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


थलीसैण के सहायक वन संरक्षक सुबोध काला ने बताया कि विभाग ने बृहस्पतिवार को जिन छह लोगों को हिरासत में लिया था, उनसे विभागीय अधिकारियों और कालागढ़ के थानाध्यक्ष एनएस गहलावत ने कड़ी पूछताछ की। फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है। इनमें चार लोग थलीसैण और दो पाबौ ब्लॉक के हैं। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें