फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Garhwal: बमटी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग को घात लगाए बैठे गुलदार ने मार डाला, खेतों में गई थी महिला

Thu, 23 Apr 2026 02:27 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

बमटी गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना दिया।  75 वर्षीय सीता देवी सुबह करीब खेतों में गई थी। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने हमला कर उन्हें मार डाला।
विज्ञापन
गुलदार। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से सटे जीआईसी क्यार्क के समीप बमठी गांव में एक बुजुर्ग को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। बुजुर्ग घर से लगे खेतों में भैंस के लिए घास लेने गई थी। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर गुलदार को मारने की मांग उठाई।

विज्ञापन


गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव के समीप बमठी गांव के बृहस्पतिवार को घर से महज दो खेत नीचे खेत में घास लेने गई बुजुर्ग सीता देवी (72) पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार बुजुर्ग को घसीटता हुआ सौ मीटर नीचे घनी झाड़ियों के बीच ले गया।

कुछ देर तक जब बुजुर्ग नहीं लौटी तो पति सुरेंद्र दत्त रतूड़ी ने आवाज दी और तलाश शुरू की। खेत में बुजुर्ग की चप्पल और दरांती देख उन्होंने अन्य लोगों के साथ खोज की। तभी अधखाया शव झाड़ियों के बीच बरामद हुआ। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rudraprayag:  भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत
विज्ञापन


घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और बमठी गांव में लोग जमा हाे गए। सूचना पर वन, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए शीघ्र मारने की मांग उठाई। कहा गुलदार को मारने के बाद ही बुजुर्ग की अंत्येष्टी की जाएगी। बीते करीब डेढ माह पहले ही इसी गांव के समीप बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर पर हमला कर उसे मार डाला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें