फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने बच्ची को उठा ले गया गुलदार

Fri, 13 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के रायवाला में मां की आंखों के सामने मासूम बच्ची को झपट्टा मारकर गुलदार उठा ले गया। लहूलुहान बच्ची ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना ग्रामसभा रायवाला के खांडगांव में घटी। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची मां के साथ शाम सात बजे घर के समीप एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घटना की सूचना के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे मोतीचूर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी को बंधक बना लिया। देर रात तक उन्होंने वन महकमे की टीम को घेरे रखा।

बृहस्पतिवार शाम खांडगांव निवासी जयेंद्र नेगी की पत्नी प्रमिला सात वर्षीय बेटी दीपिका को लेकर घर से करीब 10 कदम आगे एक दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। बेटी ने मां का हाथ पकड़ा हुआ था, तभी पीछे से अचानक आए गुलदार ने झपट्टा मारा और मासूम को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बुरी तरह लहूलुहान मिली बच्ची

आंखों के सामने से मासूम को ले जाते देख मां शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और मासूम को ढूंढ़ने लगे। बच्ची घर से करीब 50 कदम आगे एक खेत में लहूलुहान मिली।

बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची आनंदमयी स्कूल गौहरीमाफी में एलकेजी की छात्रा थी। पिता जयेंद्र पंजाब में होटल में नौकरी करते हैं। दो बहनों में दीपिका बड़ी थी।

रेंजर को बंधक बनाया
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की खबर के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे मोतीचूर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी को ग्रामीणों के कोपभाजन शिकार होना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। देर रात तक गांव में दहशत के साथ तनावपूर्ण माहौल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें