फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को बनाया निवाला, घर से कुछ दूरी पर मिला क्षत-विक्षत शव

Wed, 07 Oct 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विकासखंड बेड़ीनाग के भट्टी गांव में तेंदुए ने एक पांच साल की बच्ची को मार डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ विभागीय कार्यालय में प्रदर्शन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के हमले से यह तीसरी मौत है। सितंबर में तेंदुए ने सुकौली में युवक को मार डाला था। इसके बाद छाना पांडे में मां के साथ घास काटकर लौट रही बालिका (11) तेंदुए का शिकार बनी थी। बता दें कि अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार को आदमखोर तेंदुए को शिकारी ने ढेर किया था।

बुधवार देर शाम भट्टीगांव के कन्नागैर में घर के बाहर खेल रही भगत राम की पांच वर्षीय बेटी हिमानी पर हमला कर दिया। पिता ने हो-हल्ला कर तेंदुए को भगाने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ मासूम को दबोच कर पास की झाड़ियों ले गया। इस बीच, ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को ढूंढा। घर से करीब 100 मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वन विभाग कार्यालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 
वन सरपंच कैलाश चन्याल के नेतृत्व आक्रोशित ग्रामीणों  ने वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई थी लेकिन विभाग ने उनकी मांग की अनेदखी की। पिंजरा लगाना तो दूर विभाग ने गश्त तक नहीं लगाई। अगर पिंजरा लगाया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि शीघ्र तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें