फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के पास डांग गांव में फिर घुसा गुलदार, दहशत

Mon, 25 Jul 2016 10:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलदार
विज्ञापन
गढ़वाल के श्रीनगर शहर से सटे डांग गांव में सोमवार की सुबह फिर गुलदार घुस गया। रविवार की शाम भी गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की थी। गुलदार के आतंक से गांव वाले दहशत में हैं।
विज्ञापन


डांग गांव में सोमवार की सुबह गुलदार घुस गया और एक घर के पीछे छिप गया। इससे पहले रविवार शाम को भी गुलदार बस्ती में घुसा था। गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला करने की भी कोशिश की। वन विभाग और पुलिस की टीम रात तक गुलदार की खोज में जुटी थी।

घटनाक्रम के अनुसार रविवार देर शाम लगभग सवा सात बजे गुलदार ने डांग गांव में चक्की के समीप आम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार एक घर में घुस गया। इसके बाद वह बगीचे में पपीते के पेड़ के नीचे बैठ गया।
विज्ञापन


गुलदार के बस्ती में घुसने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इससे गुलदार को भीड़ के बीच से निकलने का रास्ता नहीं मिला। सूचना मिलने पर डीएफओ रमेश चंद्र ने पुलिस और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा ताकि भीड़ हटाए जाए और गुलदार को बस्ती से निकाला जाए।

श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन रावत ने बताया कि गुलदार पिछले दो-तीन दिनों से बस्ती में घूम रहा है। शनिवार रात को उसने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वह रात भर एक बाथरूम में रहा। सुबह घर के मालिकों को इस वाकये का पता चला।

इधर, डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार कुत्तों की तलाश में शाम सात से नौ बजे के बीच अकसर बस्तियों की ओर आता है। इन दिनों बारिश से झाड़ियां भी फैल रही हैं, जिससे उसका बस्ती में आने का मार्ग सुगम हो जाता है। उन्होंने लोगों से आसपास की झाड़ियां काटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें