फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में दूसरी मादा गुलदार की मौत

Sat, 20 Dec 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की गैरसैंण तहसील के ग्वाड़ तल्ला के खेतों में मादा गुलदार का शव मिला। गुलदार की उम्र साढ़े तीन वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो गुलदार के शव की गर्दन में खरोंच और पंजों से नोचने के निशान थे।
विज्ञापन


मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है। महज नौ दिनों में मादा गुलदार का यह दूसरा शव मिलने से वन विभाग भी सकते में है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रेंजर पीएस बुटोला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 11 दिसंबर को भी ग्वाड़ तल्ला के खेतों में चार वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला था।

इस दौरान वन दारोगा बीएस नेगी, वन आरक्षी त्रिलोक सिंह और जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं शिकारी लखपत रावत की मानें तो क्षेत्र में कोई बड़ी बाघिन हो सकती है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए मादा गुलदारों का शिकार कर रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें