फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए से जान बचाने के लिए भागते भागते यहां आ गई किशोरी और फिर हो गई मौत

Sun, 04 Mar 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
तेंदुअा
विज्ञापन

तेंदुए से जान बचाने के लिए किशोरी भागती रही, लेकिन इस जगह आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आगे पढ़ें ..

विज्ञापन


नेपाल के बैतड़ी जिले में तेंदुए से बचने के प्रयास में बालिका की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। रविवार को भारतीय सीमा से लगे नेपाल के मैलोली नगर पालिका वार्ड संख्या 5 के विलासपुर गांव के मैदान में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक तेंदुआ बच्चों की ओर झपटा। बच्चों में भगदड़ मच गई।

 

विज्ञापन

भागते भागते यहां आ गई किशोरी

Leopard
इस बीच गांव की 13 वर्षीय सरस्वती बिक पहाड़ी से गिर गई। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। सरस्वती के सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी। प्राथमिक इलाज के बाद सरस्वती को उप क्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

एक मार्च को भी इसी गांव में घर में सो रहे बालक को तेंदुए ने घायल कर दिया था। बैतड़ी के विलासपुर गांव में तेंदुए का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। गांव के लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें