फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: मनोरोगी युवक पर तेंदुए ने किया हमला, सड़क पर मिला क्षत-विक्षत शव 

Tue, 22 Sep 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत गणकोट के सुकौली में तेंदुए ने एक मनोरोगी युवक को मार डाला। घटना के बाद पपदेव, बड़ौली, पौण और बजेटी क्षेत्र में दहशत है। लोगों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है।

विज्ञापन


मणेगांव निवासी बब्बू धामी (25) मनोरोगी था। कुछ समय से वह सुकौली में खुले में ही सो जाता था। सोमवार रात तेंदुए ने उसे मार डाला। मंगलवार सुबह घूमने निकले युवकों ने उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।

उनकी सूचना पर गणकोट के प्रधान नीरज कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि युवक के सिर और गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान थे। तेंदुए ने युवक के पेट से नीचे और एक पैर के हिस्से को खा लिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया। सूचना पर रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें