फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: श्रीनगर में मां के सामने तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 17 May 2024 10:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल/ कर्णप्रयाग

सार

Uttarakhand News:  परिवार बरेली से यहां लहसुन बेचने आया था। बच्चे भी अभी 15 दिन पहले ही आये थे। रात को अचानक गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार बच्चे को ले गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार तेजी से भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रूप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपड़ी में रह रहा था।

उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां आए थे। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की मां भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। 
विज्ञापन


बता दें कि अभी तीन माह पहले ही बुघाणी रोड पर एक बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। जबकि एक माह पहले श्रीकोट में भी एक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा है।

Vikasnagar: दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने हिमाचल प्रदेश से आया था युवक, टोंस नदी में डूबने से हुई मौत

Trending Videos
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में गाय को बनाया निवाला

कर्णप्रयाग में भी गुलदार के आतंक से बचने के लिए लोग पटाखे छोड़ रहे हैं।आईटीआई और अपर बाजार वार्ड में आतिशबाजी की जा रही है। शुक्रवार दिन में भी गुलदार ने एक गाय को गौशाला में घुसकर  निवाला बनाया था। इससे पहले तीन और मवेशी का भी गुलदार शिकार कर चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें