घायल महिला काे परिजनाें ने सीएचसी चाैंड पहुंचाया। डाक्टराें ने महिला काे प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर भेज दिया। डाॅक्टर राहुल ने बताया कि महिला के हाथ पर गुलदार के नाखून के निशान से गहरा घाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची।
रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि घायल महिला के उपचार के लिए तात्कालिक सहायता दे दी गई है। घटना स्थाल के आस-पास छह सदस्यीय गश्त टीम तैनात कर दी गई है। उन्हाेंने आस-पास के लाेगाें काे बच्चाें काे अकेले न छाेड़ने व समूह मे रहकर घर से बाहर आने जाने की अपील की है।