फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा टेस्ट बदलिएः स्पेशल थाली से खोलें व्रत

Sun, 06 Oct 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के मौके पर रेस्टोरेंट और होटल वालों ने व्रत रखने वालों के लिए विशेष प्रबंध किया है। व्रतियों के लिए स्पेशल थाली तैयार की गई है। इसमें पांच से छह तरह के फूड आइटम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


महंगाई को देखते हुए बीते सीजन के मुकाबले इस दफा थाली की कीमत थोड़ी ज्यादा है। विशेष थाली की कीमत 120 से 200 रुपये रखी गई है।

200 रुपये वाली थाली में खास
तीन सब्जी (आलू, लौकी और कद्दू) कुट्टू की पूरी, खीरा, रायता, सलाद और मिष्ठान्न।

120 रुपये वाली थाली में विशेष
कुट्टे के आटे की दो रोटी, चावल, आलू की सब्जी, साबूदाने का पापड़, फल, पान और मिष्ठान्न।

इनका है कहना
व्रतियों के लिए इस बार खास थाली है। 200 रुपये की कीमत में उन्हें वह सब कुछ मुहैया कराने की कोशिश की गई है, जिसकी एक व्रती को जरूरत होती है।
- अंशुल राणा, चटनी मेरी, कौलागढ़ रोड।

व्रत में मीठे-नमकीन का स्वाद
वैरायटी कीमत कोकोनट बर्फी 340 प्लेन बर्फी 340 कलाकंद 340 सफेद पेड़े 340 सेंधा नमक की नमकीन 40 (200 ग्राम) चिप्स, वेफर 20 (100 ग्राम)
विज्ञापन
कीमत (रुपये प्रति किलो में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें