फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीसरे दिन भी जारी रही लेखपालों की हड़ताल

Fri, 30 May 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर पछवादून के लेखपालों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। तहसील में तीसरे दिन भी लोगों के जाति, आय प्रमाणपत्र नहीं बना पाए। साथ ही भूमि संबंधित कार्य भी नहीं हो पाए। बृहस्पतिवार को जाति और आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए पहुंचे लोग लेखपालों की हड़ताल की वजह से परेशान नजर आए। भूलेख से संबंधित कामकाज ठप होने से भी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। तहसील क्षेत्र के दूरदराज से पहुंचे लोगों को बिना काम के ही बैरंग लौटना पड़ा। सबसे अधिक मुश्किलों का सामना सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करना पड़ा। उन्हें बिना बगैर कार्य कराए वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही लेखपालों की हड़ताल से खसरा तैयार करने, नामांतरण दर्ज कराने, पैमाइश करने, बंटवारा प्रस्ताव बनाने, आईजीआरएस, हैसियत प्रमाण पत्रों की जांच करने आदि का काम भी ठप रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें