प्रदेश के चर्म शिल्पियों को ‘लेदर क्राफ्ट मैन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग सितंबर में प्रदेश के सौ शिल्पियों को टूल कीट मुहैया कराएगा। इसके लिए शिल्पियों को कीट का 10 प्रतिशत भुगतान करना होगा। दरअसल खादी ग्रामोद्योग आयोग लेदर क्राफ्ट मैन योजना के तहत सौ चर्म शिल्पियों को विकसित करने का काम कर रहा है। आयोग निदेशक कुंजबिहारी ने बताया कि इन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। 2.8 लाख रुपये के बजट से इन्हें कीट मुहैया कराया जाएगा। उसके बाद उनके उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।