फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पाइपलाइन से लीकेज, जलभराव से सड़कें हो रहीं खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रेमनगर में पेयजल निगम की नई व पुरानी दोनों लाइनों में लीकेजI
विज्ञापन




प्रेमनगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पानी की लाइन से लीकेज लगातार बना रहता है। इससे निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा सड़कें खराब होने के साथ ही गंदगी से संक्रमण और बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है।



शिकायत निवारण समिति के सदस्य वीरू बिष्ट, स्मिथनगर के भागवत रौतेला, श्यामपुर के लक्ष्मी पंत आदि का कहना है कि वर्तमान समय में पेयजल निगम की नई व पुरानी दोनों ही लाइनों में जगह-जगह लीकेज है। इससे से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों को दूषित पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। श्यामपुर, स्मिथनगर, अलकनंदा, मुरारी मार्ग, पीतांबर पुर, बनियावाला सोसायटी रोड, सेवली रोड, शांति कालोनी, गोरखपुर चौक और चाय बगान रोड पर पानी की लाइन में लीकेज है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इन इलाकों में 250 से 300 लोग टाइफाइड का शिकार हो चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गंदे पानी की वजह से लोग टाइफाइड का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iहमारे पास कोई शिकायत आती है तो 24 घंटे में पाइप लाइन की मरम्मत की जाती है। कई बार सड़क बनने से भी पाइप लाइन को नुकसान हो जाता है और पानी लीक होने लगता है।
I

I
I

I- मोहम्मद हसन, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें