I
II
I
I
I
Iवरिष्ठ वैज्ञानिक एलसी मंगल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) दिल्ली मुख्यालय में प्रौद्योगिकी प्रबंधन के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि एलसी मंगल देहरादून स्थित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डील) के निदेशक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की उपग्रह संचार और सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (एसडीआर) की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कार्य किया है। रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए उन्हें अग्नि अवॉर्ड और आईईईई की ओर से वर्ष 2024 के टेक्नोलॉजिस्ट ऑफ द इयर के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। एलसी मंगल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। बीते 36 सालों से वह डील देहरादून में कार्यरत थे। एलसी मंगल को महानिदेशक पद पर नियुक्त होने से देहरादून और सवाई माधोपुर में खुशी का माहौल है। I