फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वकीलों की हड़ताल का आज 21वां दिन, कामकाज ठप...अदालत के सामने धरना देकर चक्का जाम रहेगा जारी

Mon, 01 Dec 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वकीलों की हड़ताल जारी रहने से अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में आज भी कामकाज ठप है। अदालत के सामने वकीलों का धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वकीलों की हड़ताल आज सोमवार को 21वें दिन भी जारी है। बार एसोसिएशन देहरादून ने अदालत के सामने हरिद्वार रोड पर धरना देकर चक्का जाम जारी रखने की घोषणा की है। धरनास्थल पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन न मिलने के कारण सांकेतिक चक्का जाम जारी रखने का फैसला किया गया है। चेंबर के लिए भूमि आवंटन और सरकार की ओर से चेंबर निर्माण की मांग के साथ वकीलों ने बीते शनिवार घंटाघर तक मार्च भी निकाला था लेकिन प्रशासन मौन है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार किया गया
विज्ञापन


संघर्ष समिति मांगों के संबंध में लगातार पत्राचार कर रही है। ऐसे परिस्थिति में हड़ताल जारी रखना मजबूरी है। इस दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज ठप रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें