चैंपियंस ट्राफी में भारत पाक मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद भारतीयों को गाली देकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले युवक को वकीलों ने खूब सबक सिखासा। वहीं पुलिस ने भी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक पर पाकिस्तान टीम को बधाई देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार दिन पहले आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, दूसरी ओर लक्सर के अधिवक्ताओं ने आरोपी युवक का केस न लड़ने का दावा किया हैं।
विभिन्न संगठनों के लोगों ने चार दिन पहले लक्सर कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि सादाब हुसैन ने चैंपियन ट्राफी के जीत की बधाई फेसबुक पर पाकिस्तान टीम को दी हैं।
आरोप यह भी था कि आरोपी ने भारत टीम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तीन संगठनों की ओर तहरीर मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता मोहित वर्मा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी सादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।