फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: वन अधिकारियों को मिली जंगल में आग लगाते लोगों की वीडियो, चार बच्चों समेत छह पर मुकदमा दर्ज

Tue, 29 May 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
fire
विज्ञापन

जंगल में आग की घटनाओं पर वन विभाग की ओर से चार बच्चों और दो गांवों के ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उप वन संरक्षक गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह के मुताबिक विभाग के पास जंगल में आग लगाते बच्चों की रिकॉर्डिंग है। इसके आधार पर इनकी पहचान कर ली गई है।  

विज्ञापन


 पौड़ी में पिछले कई दिनों से जंगल धधक रहे हैं। जंगल का अधिकतर हिस्सा जल चुका है। गढ़वाल वन प्रभाग के उप वन संरक्षक लक्ष्मण सिंह के मुताबिक पट्टी गगवाडस्यूं के कुंजेठा और नौटियाल गांव के ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गांव के खेतों से होते हुए आग जंगल तक पहुंची। वहीं थलीसैंण में चार बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उप वन संरक्षक ने कहा कि इन बच्चों को जंगल में आग लगाते हुए देखा गया है। वन विभाग के पास इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग कर्मियों से गाली गलौच पर उसका चालान किया गया है। उप वन संरक्षक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाने की घटना पर दो से तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें