शहर कोतवाली निरीक्षक शिशुपाल नेगी ने बिना अनुमति के जुलूस निकालने और यातायात बाधित करने के आरोप में रीना गोयल समेत 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
रीना गोयल के अलावा मुकदमे में अमन सिंह चौहान निवासी ओल्ड कनॉट पैलेस, पूनम वर्मा निवासी नहरवाली गली मोती बाजार, गौर सिंह नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, कृष्णा दास, विक्रम सिंह बिष्ट, अमन चौहान वकील, आदित्य वर्मा, संजय, विरेन्द्र, मनीषा स्वामी, सुमन और फू ल कुमार को आरोपी बनाया गया है।
शहर और देहात में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पुलिस की तरफ से पहले ही स्पष्ट बता दिया गया था कि यदि कोई भी बिना अनुमति के जुलूस अथवा प्रदर्शन करेगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में उत्तराखंड विश्वकर्मा शिल्पकार मंच से जुड़े लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक