एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका में आयोजित दौड़ में भा
- एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का बृहस्पतिवार को रंगारंग शुभारंभ हो गया। पहले दिन बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में लविश और बालिका वर्ग में प्राणवी ने बाजी मारी। वहीं, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनमोल और बालिका वर्ग में प्राणवी अव्वल रहीं। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में डॉ. अन्सार विजेता रहे। दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा। आयुष चौधरी ने 65 रनों के साथ मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एसजीआरआर कॉलेज के कुलपति प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी भावना भी विकसित होती है। कॉलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।