बृहस्पतिवार को मोपाटा गांव के विवाह समारोह में चौड़ व कोटेड़ा गांव के पांच लोग शामिल होने गए। समारोह में शामिल होकर सभी लोग एक किमी करीब पैदल सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा गिरी।