फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर पहले बरसीं लाठियां, शाम को पिघल गए सीएम साहब

Wed, 17 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शिक्षकों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय से सचिवालय कूच कर रहे शिक्षकों पर दोपहर को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में छह से अधिक शिक्षकों के चोटें आई हैं। काफी शिक्षकों को हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें दो घंटे पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, शाम को सीएम हरीश रावत ने मांगों पर वार्ता के लिए शिक्षकों को बुलाया।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों को मांगों पर शीघ्र जीओ जारी करने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि शिक्षकों को तीन उपार्जित अवकाश, यात्रा अवकाश और रिक्त पदों पर सीआरपी, बीआरपी की तैनाती का जल्द जीओ जारी किया जाएगा। उधर, शिक्षकों ने पांच सितंबर तक जीओ जारी न होने पर दोबारा आंदोलन का एलान किया है।

चयनित शिक्षकों की सीआरपी, बीआरपी के पदों पर तैनाती समेत 18 सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज शिक्षकों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा।

आगे बढ़ने पर शिक्षकों पर बरसीं पुलिस की लाठियां

शिक्षकों पर पुलिस का लाठीचार्ज - फोटो : AmarUjala
राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सहस्रधारा रोड नालापानी चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। जहां धरने पर बैठे शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस बीच कुछ शिक्षकों ने बैरिकेडिंग के किनारे से निकलने का प्रयास किया।

इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। कुछ शिक्षकों को पुलिस लाइन ले जाया गया। जबकि हिरासत में लिए गए शिक्षकों को गांधी पार्क के पास ले जाकर छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री सोहन माजिला, अरविंद चौधरी, राजकुमार चौधरी, कृपाल सिंह मेहता, शिव सिंह नेगी, भुवन जोशी, रविंद्र राणा, सुंदर कुंवर, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष झिल्डियाल, नरेश चौधरी आदि शामिल रहे।

शाम को मिले सीएम तो दिया आश्वासन

lathi charge on teachers - फोटो : AmarUjala
उधर, शाम को सीएम ने सभी शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोहन माजिला ने कहा कि संगठन की मांग पर सीएम ने यूपी के विकल्पधारी शिक्षकों को एनओसी देने, बेसिक से पदोन्नत होकर आए शिक्षकों को चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ, पुरानी पेंशन से वंचित रह गए शिक्षकों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल विशेष याचिका को वापस लेने, एक वेतन वृद्धि एवं सामूहिक अवकाश पर रहे किसी भी शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह, अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह, वित्त सचिव अमित नेगी, शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, सुंदर कुंवर, राजकुमार चौधरी शामिल रहे। 

शिक्षकों की मांग 
एसीपी का लाभ, यात्रा अवकाश का शासनादेश, बेसिक से एलटी में पदोन्नत होने वाले शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ एवं शारीरिक शिक्षा को विषय के रूप में शामिल करना
विज्ञापन

शिक्षकों के कूच से चार घंटे जाम

teacher's march - फोटो : AmarUjala
लंबित मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के सचिवालय कूच से सहस्रधारा रोड से शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा जाने वाले मार्ग पर चार घंटे जाम लगा रहा। इससे स्कूल से लौट रहे बच्चे और स्थानीय लोग मार्ग में फंसे रहे। वहीं शिक्षा निदेशालय के पास बेतरतीब खड़े वाहनों से भी मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही।

शिक्षकों ने दिखाई ताकत
राजकीय शिक्षक संघ की ओर से मांगों को लेकर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक दून पहुंचे। पुलिस और अभिसूचना इकाई के साथ ही शिक्षकों को भी यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक दून पहुंचेेंगे। 

किसी भी शिक्षक को न तो हिरासत में लिया गया न ही उनकी गिरफ्तारी की गई, उन्हें केवल आगे बढ़ने से रोका गया।
-ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें