फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेब से लदा पिकअप सड़क से नीचे पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर क्वारना बैंड के पास हादसा

कोहरा बताया जा रहा हादसे की वजह



बीती रविवार की देर रात सेब से लदा पिकअप वाहन कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर क्वारना बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर नीचे क्वारना मोटर मार्ग पर जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। हादसे की वजह कोहरा होना बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चकराता क्षेत्र से सेब लेकर विकासनगर जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे कोरुवा गांव के समीप क्वारना बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन में लदा सेब बिखरा गया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने हादसे की सूचना चकराता थाना पुलिस और आसपास के ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन




सूचना पर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी साहिया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक दिनेश (27) पुत्र जगरू दास निवासी ग्राम सकनी तहसील कालसी को मृत घोषित कर दिया।

सुनील कुमार पुत्र सेवाराम निवासी पुरानी कालसी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में राकेश पुत्र दलिया निवासी ग्राम देव तहसील कालसी को मामूली चोटें आई। वह वाहन से छिटक गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह कोहरा प्रकाश में आया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।





घर लौटने के पहले आई मौत की खबर



साहिया। हादसे का शिकार हुआ सकनी गांव निवासी दिनेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह ड्राइवर की नौकरी करके परिवार चलाता था। वह अपने पीछे तीन साल की बेटी खुशी और पत्नी सुमित्रा को रोते बिलखते हुए छोड़ गया। पत्नी गर्भवती है।



दिनेश की मौत से पूरे खत सिलगांव में मातमा छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के पिता का निधन करीब 18 और मां का निधन करीब 15 पूर्व पूर्व हो चुका है। पोते की मौत से 75 वर्षीय दादा सुपा दास गहरे सदमे में हैं। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के बाद दादा ने पालन पोषण किया था।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश पत्नी को यह बोलकर गया था कि वह सेब लेकर आएगा। वह कई दिनों से सेब के ढुलाई के काम में जुटा था। उसने पत्नी से सोमवार की दोपहर बाद घर लौटने की बात कही थी, लेकिन घर लौटने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। हरिपुर यमुना पुल पर नदी के तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें