फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक पर पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
13 वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी के मामले में चकराता थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया है। तहरीर में बालिका के पिता ने आरोप लगाया कि म्यूंडा गांव निवासी बचनू ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी और गाली गलौज की। थाना प्रभारी चकराता कुलवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो, छेड़खानी और गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



महिला से छेड़खानी, पांच पर केस दर्ज

विकासनगर। एक महिला ने पांच लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया जांच महिला एसआई नीमा रावत को सौंपी गई है। आरोपियों के खिलाफ बलवे की धाराएं भी लगाई गई है।



पड़ोसी पर लगाए गाड़ी के शीशे तोड़ने के आरोप



विकासनगर। ढकरानी काॅलोनी निवासी महिला ने पड़ाेस में रहने वाले व्यक्ति पर उनकी बोलेरो वाहनों के शीशे तोड़ने का आरोप लगाया है। तहरीर में फरजाना पत्नी नईम खान ने कहा कि उनका वाहन घर के सामने पार्किंग में खड़ा था। जिस पर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति डंडे बरसा रहा था, जिससे वाहन के सारे शीशे टूट गए। वह और उसके पति घर से निकल कर आए। उन्होंने शीशे तोड़ने का कारण पूछा। जिस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें