यही नहीं शिवालिक हाउस कनखल का एक भूखंड भी कागजात में अपनी पत्नी के नाम दान में करना दर्शाया गया है। आरोप लगाया कि जिलाधिकारी और एसएसपी को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
चेतावनी दी यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे 25 जनवरी से सीएम आवास के बाहर धरना देंगे, तब भी समाधान नहीं निकला तो एक फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर लेंगे।
भाई ने आरोपों को खारिज किया
दूसरी ओर ललित जैन के भाई मनोज जैन और तोष जैन ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। मनोज जैन का कहना है कि मामला अदालत में लंबित है। अदालत जो फैसला करेगी वह उसे मानने के लिए बाध्य हैं। मनोज जैन का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए कई बार पहल की, लेकिन ललित व उनकी पत्नी ने सहयोग नहीं किया।