स्मार्ट सिटी चुनने के लिए दूनवासियों ने खुलकर अपनी पसंद के विकल्प पर वोटिंग की। अमर उजाला की टीम ने लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही वोट डालने में सहयोग किया। लोग मंगलवार को भी स्मार्ट सिटी पर पसंद के विकल्प पर वोटिंग कर सकते हैं।
सोमवार को अमर उजाला की टीम ने बीएम ह्यूंडई सुभाष नगर, गांधी पार्क और आरटीओ कार्यालय के आसपास लोगों को वोटिंग में मदद की।
अमर उजाला की टीम मंगलवार को भी गांधी पार्क और आरटीओ कार्यालय के बाहर लोगों को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही लोगों को वोटिंग करने में मदद की जाएगी। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मंगलवार को वोटिंग का आखिरी दिन है।