फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडिया किड्स फैशन शो’ के रैंप पर उतरेगी लैंसडौन की आत्मिका

Tue, 14 Jun 2016 04:33 PM IST
कुलदीप खंडेलवाल / अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
india kids fashion show - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लैंसडौन की सात वर्ष की नन्ही परी आत्मिका खरोला गुड़गांव के एंबियंस मॉल में 17 जून से 18 जून तक चलने वाले फैशन इवेंट आयोजन ‘इंडिया किड्स फैशन शो’ में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी।
विज्ञापन


इसमें देश के कई नामी ब्रांड और डिजाइनर्स शिरकत कर रहे हैं। आत्मिका कांवेंट स्कूल लैंसडौन में कक्षा दो की छात्रा है। इंडिया किड्स फैशन वीक की अपने पांचवें संस्करण के साथ भारत में वापसी हुई है। मई माह में दिल्ली में आयोजित ऑडिशन में आत्मिका के बेहतर प्रदर्शन के कारण उसका चयन हुआ हैं।

मां रूचि खरोला और पिता बलबीर सिंह की होनहार बेटी आत्मिका गुड़गांव में आयोजित फैशन इवेंट के तहत उनकी बेटी सुपसिद्ध डिजायनर्स और ब्रांड ‘राग’ के परिधानों के साथ रैंप पर उतरेगी। रैंप पर उतरने से पहले 16 जून को रिहर्सल होगी। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को फैशन की दुनिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें